दोस्तो हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने एवम समुचित विकास के लिए विटामिन एक महत्वपूर्ण पोषण तत्व होता हैं। कई बार इसका महत्व न जानने के कारण हम अपनी भोजन में इसके स्रोत खाद्य पदार्थों को शामिल करने को विशेष महत्व नही देते हैं।
शरीर में इसकी उचित मात्रा बनाये रखकर हम कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। विटामिन्स की फायदे एवम उनके स्रोत की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप इस पोस्ट के साथ अंत तक बने रहें।
विटामिन A :
● यह विटामिन आपके आँखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण विटामिन हैं।
● शरीर मे इसकी कमी से अँधेरे में कम दिखाई देना, जिसे रतौंधी (Night blindness) कहते हैं। जैसी बीमारी जकड़ लेती हैं।
● इस विटामिन की अभाव से शरीर की विकास धीमे हो जाती हैं।
● शरीर मे इस विटामिन की अभाव से त्वचा और बालो में सूखापन हो जाता हैं। और उसमें से चमक चली जाती हैं।
● इसके अभाव से संक्रमित बीमारियों की होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
स्रोत : गाजर, दूध, मक्खन, हरे सब्जियां विटामिन A की प्रमुख स्रोत हैं।
विटामिन B :
● यह विटामिन शरीर को शक्ति देने का कार्य करता हैं। शरीर मे इसके कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर का वजन घटने लगता हैं।
● इसके कमी से शरीर पर लाल चकक्ति निकलने लगती हैं। तथा शरीर मे सूजन हो जाती हैं।
● विटामिन B की कमी से सिर चकराना, मस्तिष्क की स्नायु में सूजन व दोष जैसे गंभीर समस्यायें शरीर को जकड़ लेती हैं।
● इसके कमी से आँख से कम दिखाई देने लगती हैं। और हाथ पैरों में जोड़ की अकड़न की समस्या होने लगती हैं।
स्रोत : टमाटर, हरी साग, अखरोट, बादाम, नारंगी, सुपारी, पौधों के बीज, दाल, मेवा, आलू, दही, पालक, पिस्ता, चावल की भूसी, ताजे फल विटामिन B की प्रमुख स्रोत हैं।
विटामिन C :
● यह विटामिन शरीर की कोशिकाओं को बाँध कर रखने का काम करता हैं। तथा शरीर के विभिन्न अंगों के आकार बनाने में मदद करता हैं।
● यह विटामिन शरीर के रक्त वाहिकाओं (नसों) को मजबूती प्रदान करता हैं। इसकी कमी से शरीर मे खून की कमी हो जाती हैं।
● इस विटामिन की कमी से दांत संबंधित रोग जैसे दाँतो में दर्द होना, मसूड़ों से खून निकलता, दाँत कमजोर अथवा ढीला हो जाना रोग हो जाते हैं।
● इसकी कमी से मूत्र में जलन एवं पेट खराब होने से दस्त हो जाती हैं।
स्रोत : नारंगी विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत होता हैं।
विटामिन D :
● यह विटामिन शरीर की हड्डियों की निर्माण तथा उनका सुरक्षा करता हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
● शरीर मे इसकी कमी से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगते हैं। जो सीधे तौर पर मनुष्य के ह्रदय प्रभावित करती हैं।
● इस विटामिन की कमी से चक्कर आना, कमजोरी लगना जैसी समस्याएं शरीर को जकड़ लेती हैं।
स्रोत : अंडे का पीला भाग (Egg yolk), मछली का तेल, दूध, मक्खन तथा सूर्य रोशनी विटामिन D का बेहतर स्रोत हैं।
विटामिन E :
● यह खून में रेड ब्लड सेल बनाने का काम करता हैं।
● यह शरीर के अंगों को सामान्य रूप से बनाये रखने का कार्य करता हैं।
● यह शरीर को ऑक्सिजन के एक नुकसानदायक रूप, जिसे ऑक्सिजन रेडिकल्स (oxygen radicals) कहते हैं। से बचने का कार्य करता हैं।
● शरीर मे इसकी कमी से मानव की जनन शक्ति कमजोर हो जाती हैं।
स्रोत : बादाम, पपीता, जैतून तेल विटामिन E की प्रमुख स्रोत हैं।
हम आशा करते हैं कि हमारी यह पोस्ट आपको सभी प्रमुख विटामिन्स की खुबियों सहित उनकी स्रोत जानने में आपकी काफी मदद की हैं। पोस्ट से जुड़ी कोई भी राय हमें comment करके जरूर बतायें।
Comments
Post a Comment